PM मोदी के डिजिटल मंत्र ,अजमेर के नेताओं की सोशल मीडिया परीक्षा कितना दबदबा?

PM मोदी के डिजिटल मंत्र ,अजमेर के नेताओं की सोशल मीडिया परीक्षा कितना दबदबा?
Spread the love

अजमेर। देश की राजनीति अब तेजी से डिजिटल होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने, रील्स के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बनाने और सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर प्रभावी ढंग से साझा करने की सलाह दिए जाने के बाद राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच डिजिटल उपस्थिति को लेकर नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे केवल X (पूर्व ट्विटर) तक सीमित न रहें, बल्कि इंस्टाग्राम जैसे युवा वर्ग के लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर भी नियमित रूप से सक्रिय रहें। डिजिटल दौर में अब राजनीतिक प्रभाव केवल जनसभाओं, पोस्टरों और रैलियों से नहीं आंका जाएगा, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि कौन नेता सोशल मीडिया पर कितना सक्रिय है, किसकी पोस्ट और रील्स कितने लोगों तक पहुंच रही हैं और किसकी डिजिटल पहुंच सबसे मजबूत है। इसी कड़ी में ‘आवाज राजस्थान की‘ ने अजमेर जिले के प्रमुख भाजपा और कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और X का तुलनात्मक अध्ययन शुरू किया है।

भाजपा 👇

भागीरथ चौधरी (अजमेर सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री)

Instagram : 60k

Facebook : 247k

X : 27K

सुरेश सिंह रावत (कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक)

Instagram : 59.6k

Facebook : 1M

X : 10.1k

वासुदेव देवनानी (अजमेर उत्तर विधायक)

Instagram : 27.8K

Facebook : 637k

X : 113K

कांग्रेस 👇

रामचंद्र चौधरी (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी)

Instagram : 3k

Facebook : 15k

X :

डॉ. विकास चौधरी (किशनगढ़ विधायक एवं कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष)

Instagram : 72.3k

Facebook : 197k

X : 26.6K

धर्मेंद्र राठौड़ (पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष)

Instagram : 32.8k

Facebook : 117k

X : 2.5K

रघु शर्मा (पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक)

Instagram : 99.6k

Facebook : 1M

X : 530k

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं रहेगा, बल्कि जनता से संवाद, युवाओं तक पहुंच और राजनीतिक प्रभाव का प्रमुख पैमाना भी बनेगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अजमेर के कौन से नेता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और कौन युवा मतदाताओं तक अपनी बात सबसे बेहतर तरीके से पहुंचा पा रहे हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *