प्रधानमंत्री सेतु योजनास्टेक होल्डर्स के साथ की चर्चा

प्रधानमंत्री सेतु योजनास्टेक होल्डर्स के साथ की चर्चा
Spread the love

प्रधानमंत्री सेतु योजना
स्टेक होल्डर्स के साथ की चर्चा

जयपुर/अजमेर, 4 अगस्त। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में प्रधानमंत्री सेतु योजना के अंतर्गत स्टेक हॉल्डर्स कन्सलटेंशन (हितधारक परामर्श बैठक) का आयोजन कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में निदेशक (प्रशिक्षण) मुनीश कुमार शर्मा, विभागीय अधिकारियों तथा एफआईसीसीआई, सीआईआई, एफओआरटीआई एवं लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पीएम सेतु योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आरएफपी (रिकवेस्ट फॉर प्रप्रोजल) को अधिक लचीला एवं व्यावहारिक बनाए जाने पर बल दिया। इससे हितधारकों की बिड प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके तथा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने क्लस्टरों के पुनरीक्षण, नवीन आरएफपी जारी करने, युवाओं को उद्योगोन्मुख एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा आईटीआई संस्थानों को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को समन्वित एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक (प्रशिक्षण) ने राज्य में संचालित कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही हितधारकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके समाधान प्रस्तुत किए। उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *