आरयूआईडीपी पंचम चरण के लिए स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन आरयूआईडीपी संवाद बुधवार को

आरयूआईडीपी पंचम चरण के लिए स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन आरयूआईडीपी संवाद बुधवार को
Spread the love

आरयूआईडीपी पंचम चरण के लिए स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन आरयूआईडीपी संवाद बुधवार को

अजमेर, 4 अगस्त। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना आरयूआईडीपी फेज-V भारत सरकार से स्वीकृत की जा चुकी है। इस संदर्भ में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने हेतु सलाहकारी फर्म के चयन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। शीघ्र ही जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सिटी लेवल कमेटी (सीएलसी) के माध्यम से कार्यों का चिन्हिकरण कर डीपीआर बनाने का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में आरयूआईडीपी पंचम चरण के लिए स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन आरयूआईडीपी संवाद का आयोजन बुधवार 5 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि इस कार्यशाला में अजमेर शहर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभाग के अधिकारियों, मीडिया एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स द्वारा भाग लिया जाएगा। आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में पंचम चरण में होने वाले कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों से सुझाव व फीडबैक लिया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *