राजकीय आई.टी.आई. अजमेर में प्रथम चरण का सीट आवंटन जारी8 अगस्त तक संस्थान में व्यक्तिगत रिपोर्टिंग अनिवार्य

Spread the love

राजकीय आई.टी.आई. अजमेर में प्रथम चरण का सीट आवंटन जारी
8 अगस्त तक संस्थान में व्यक्तिगत रिपोर्टिंग अनिवार्य

अजमेर, 06 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अजमेर में सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण की सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। प्रथम चरण के आवंटित अभ्यर्थियों के लिए संस्थान स्तर पर प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया 6 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है।

उपनिदेशक (प्रशिक्षण) कृष्ण मोहन जांगिड़ ने बताया कि प्रथम चरण में व्यवसायों (ट्रेड्स) का आवंटन हुए आवेदकों को 8 अगस्त तक संस्थान समय में स्वयं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने समस्त मूल दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रवेश शुल्क के साथ रिपोर्टिंग करना होगा। निश्चित समयावधि तक रिपोर्टिंग नहीं करने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। वह इस प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह जाएगा।

अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र और सीट आवंटन की स्थिति की जानकारी कौशल दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kdhte.rajasthan.gov.in/itipublicinfo पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *