मारुति सुजुकी गुजरात में जॉब प्राप्त करने के लिए कैम्पस ड्राईव 14 अगस्त को

Spread the love

मारुति सुजुकी गुजरात में जॉब प्राप्त करने के लिए कैम्पस ड्राईव 14 अगस्त को

अजमेर, 12 अगस्त। देश की प्रतिष्ठित कम्पनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात हंसलपुर, गुजरात द्वारा माखुपुरा स्थित राजकीय आईटीआई में फिक्स टर्म एवं अप्रेन्टिसशिप के लिए शुक्रवार 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कैम्पस ड्राईव आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न व्यवसायों (सीओई) ऑटोमोबाईल, एमएमवी, आरएसी, मशीनिष्ट, टर्नर, वेल्डर, फिटर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रेक्टर मैकेनिक एंड पेंटर जनरल, वायरमैन, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, शीट मेटल वर्कर के कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 24 वर्ष के पुरूष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थी के दसवीं कक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत प्राप्तांक होने चाहिए। सलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया जाएगा। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक श्री के. एम. जांगिड ने बताया की अभ्यर्थी को 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो तो) मूल कॉपी एवं प्रत्येक की दो- दो फोटो कॉपी मय तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ प्रातः 10 बजे संस्थान में उपस्थित होना होगा। 36 महिने के अनुबंध पर फिक्स टर्म के लिए सीटीसी 28 हजार 300 रूपये तथा अप्रेंटिसशिप के लिए सीटीसी 21 हजार 200 रूपये देय होगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *