जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति तथा शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
अजमेर, 12 अगस्त। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजनान्तर्गत जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति तथा शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में 116 प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया। जिले में 96 प्रकरणों को इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी छूट, इन्वेस्टमेंट सब्सिडी, एम्पलॉयमेंट जनरेशन सब्सिडी, ब्याज अनुदान एवं स्टाम्प डयूटी पुर्नभरण, मंडी फीस, पूँजी अनुदान के तहत समिति द्वारा विचारा विमर्श कर छूट प्रदान की गई। शेष 17 आवेदन विलम्ब अवधि को अक्षम्य करते हुए समिति द्वारा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल, वरिष्ठ प्रबंधक रीको, वाणिज्य अधिकारी, अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, राजस्थान वित्त निगम एवं कृषि उपज मंडी तथा महाप्रबन्धक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र उपस्थित रहे।
विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत जिला स्तरीय बैठक भी जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में अजमेर के आस-पास नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने, रीको औद्योगिक क्षेत्र में इकाईयों में पीने के पानी, उनकी सप्लाई की क्षमता बढ़ाने, डम्पिग यार्ड, सड़कों का रख रखाव, हटूण्डी निजी औद्योगिक क्षैत्र में विद्युत कटौती, गेगल औद्योगिक क्षैत्र में टीसीएस कम्पनी द्वारा परीक्षा आयोजन किए जाने पर जेमर प्रयोग किए जाने आदि समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इनके समाधान के लिए जिला कलक्टर द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में अध्यक्ष, अजमेर जिला लघु उद्योग संघ, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, पालरा इकाई एवं अजमेर, गेगल उद्योग संघ, दी अजमेर इण्ड. एस्टेट एसोसियेशन, एमटीसी औद्योगिक क्षैत्र के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।