मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप प्रशिक्षण बैठक आयोजितपंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

Spread the love

मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप प्रशिक्षण बैठक आयोजित
पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

अजमेर, 12 अगस्त। आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता तथा लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिला परिषद के सभागार में स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित बैठक में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी महाविद्यालयों के स्वीप प्रभारी एवं संस्था प्रधानों ने भाग लिया।

बैठक में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला स्तर पर स्वीप एवं ईएलसी के सहायक प्रभारी अधिकारी राम विलास जाँगिड़ ने मतदाता जागरूकता क्लब के प्रभावी संचालन, भावी मतदाताओं एवं नव मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने तथा युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं मतदाता जागरूकता एप्लीकेशंस की जानकारी देकर इनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।

प्रोफेसर डॉ. राकेश कटारा द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं पूर्व संध्या के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की तथा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न सामग्रियों के उपयोग पर जानकारी प्रदान की गई। जिला यूथ आइकन सुश्री भव्या सोनगरा ने भावी मतदाताओं, नव मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं से आगामी पंचायती राज तथा नगर निकाय चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

बैठक में संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक मतदाता अपने मत का विवेकपूर्ण प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में भागीदार बने। मेरा वोट, मेरी आवाज – लोकतंत्र की यही पहचान के संकल्प के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए जन-जन को प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *