श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, देराठू रोड में शिशु वाटिका द्वारा बुधवार को ग्रीन डे

श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, देराठू रोड में शिशु वाटिका द्वारा बुधवार को ग्रीन डे
Spread the love

ग्रीन डे पर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नसीराबाद, (अनिल लोहरे) श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, देराठू रोड में शिशु वाटिका द्वारा बुधवार को ग्रीन डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों को प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पौधों को पानी दिया तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य राजेश जी ने पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव और पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *