लोकतंत्र की उड़ान से गूंजा नसीराबाद, शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

लोकतंत्र की उड़ान से गूंजा नसीराबाद, शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
Spread the love

लोकतंत्र की उड़ान से गूंजा नसीराबाद, शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
‘संकल्प पंख अभियान’ में खरमोर पक्षी ‘बसंता’ के पंखों पर लिखवाए मतदान के संकल्प, विद्यार्थियों ने माता-पिता को लिखे लोकतंत्र के पत्र
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नगर निकाय चुनाव 2026 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप प्रकोष्ठ नसीराबाद एवं नगर पालिका नसीराबाद के निर्देशन में गुरुवार को मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
‘लोकतंत्र की उड़ान’ गतिविधि के तहत ‘संकल्प पंख अभियान’ थीम पर नगर पालिका नसीराबाद में चुनाव शुभंकर खरमोर पक्षी ‘बसंता’ के पंखों पर नागरिकों से मतदान का संकल्प लिखवाया गया। इस अनूठी पहल के माध्यम से नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तर पर ‘माता-पिता के नाम लोकतंत्र का पत्र’ गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के नाम पत्र लिखकर उन्हें आगामी नगर निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य ‘कोई मतदाता मतदान से न छूटे’ की भावना के साथ नसीराबाद क्षेत्र में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में संजय कनोजिया सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *