प्राचीन गोगामेड़ी में जाहिरवीर गोगाजी के वार्षिक मेले का ध्वजारोपण के साथ आगाजआज ध्वजारोपण, कल होगा भव्य जागरण, 29 अगस्त को भरेगा वार्षिक मेला
प्राचीन गोगामेड़ी में जाहिरवीर गोगाजी के वार्षिक मेले का ध्वजारोपण के साथ आगाज
आज ध्वजारोपण, कल होगा भव्य जागरण, 29 अगस्त को भरेगा वार्षिक मेला
नसीराबाद।(अनिल लोहरे) प्राचीन गोगामेड़ी नसीराबाद में जहरवीर गोगाजी महाराज के वार्षिक मेले का शुभारंभ आज विधिवत ध्वजारोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गोगाजी महाराज से सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।
ध्वजारोपण कार्यक्रम में निशांत चौधरी , मंगलजी , शहर कोतवाल लालाराम जी, भगत विक्रम विकास समिति अध्यक्ष शिवचरण करोति, गणेश जी, कैलाश जी, पुरण जी गोयर, पुजारी ओमप्रकाश करोति, राजेश, सोनू एवं हरिओम जी सहित समाजबंधु एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
मेले के तहत 28 अगस्त को भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक गोगाजी महाराज की भक्ति में लीन रहेंगे। वहीं 29 अगस्त को वार्षिक मेला आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर गोगामेड़ी परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।