नगरीय निकाय आम चुनाव-2026नगर निगम अजमेर में पहले दिन भरा गया एक नामांकन
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026
नगर निगम अजमेर में पहले दिन भरा गया एक नामांकन
अजमेर, 27 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत नगर निगम अजमेर के निर्वाचन के लिए पहले दिन एक नामांकन भरा गया। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों ने गुरूवार 27 अगस्त को वार्ड संख्या एक से 20 के लिए 154 नाम निर्देशन पत्र, वार्ड संख्या 21 से 40 के लिए 119 नाम निर्देशन पत्र, वार्ड संख्या 41 से 60 के लिए 212 नाम निर्देशन पत्र तथा वार्ड संख्या 61 से 80 के लिए कुल 117 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। इसमें 4 एआरओ के माध्यम से विभिन्न वार्डवार नाम निर्देशन पत्रों का वितरण किया गया। सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीमती पद्मा देवी ने बताया कि वार्ड संख्या 57 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार प्रियंका गहलोत द्वारा नांमाकन किया गया।