दिव्यांग बच्चों ने जिला कलेक्टर के संग मनाया रक्षाबंधन

दिव्यांग बच्चों ने जिला कलेक्टर के संग मनाया रक्षाबंधन
Spread the love

दिव्यांग बच्चों ने जिला कलेक्टर के संग मनाया रक्षाबंधन
अजमेर, 27 अगस्त 2026। मीनू स्कूल चाचियावास में दिव्यांग बच्चों द्वारा सरकारी विभागों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री लोकबंधु एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. हर्षवर्धन अग्रवाला को दिव्यांग बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई राखी बांधकर किया गया।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि मीनू स्कूल की वोकेशनल कक्षा के दिव्यांग बच्चों द्वारा सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार की जा रही हैं। इससे बच्चों के कला एवं कौशल का विकास होने के साथ-साथ उनमें आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हो रही है।
जिला कलेक्टर श्री लोकबंधु ने दिव्यांग बच्चों से राखी बंधवाकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों के प्रयासों की सराहना की। पुलिस अधीक्षक डॉ. हर्षवर्धन अग्रवाला ने भी बच्चों को स्नेह एवं दुलार देते हुए उनके साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया।
इसी क्रम में दिव्यांग बच्चों ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव, डॉ. जयप्रकाश नारायण, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्री जयप्रकाश तथा भारतीय स्टेट बैंक अजमेर के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री राहुल धारवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। दिव्यांग बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के लिए राखी तैयार कर भेंट की
संस्था की ओर से क्षमा आर. कौशिक ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उनमें आत्मविश्वास और अपनत्व की भावना को बढ़ावा देते हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *