जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Spread the love

एनडीए, सीडीएस एवं एनए परीक्षा 2026

जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

अजमेर, 13 सितम्बर। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा रविवार को 5 पारियों में आयोजित एनडीए, सीडीएस और एनए द्वितीय परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इनके साथ एनडीए एवं एनए तथा सीडीएस परीक्षा पर्यवेक्षक एवं जेसीआईटी कार्यालय अतिरिक्त सीआईटी रेंज-2 श्रीमती आयुषि शर्मा भी साथ रही।

जिला कलक्टर श्री लोकबंधु एवं पर्यवेक्षक श्रीमती आयुषि शर्मा ने राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन, सावित्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ संपादित की जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

उन्होंने कहा कि परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संघ लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक अधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों, वीक्षकों एवं अन्य कार्मिकों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ सतत निगरानी रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए सहज एवं अनुकूल वातावरण बनाए रखने को निर्देशित किया।

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *