नसीराबाद में ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ पर जिला स्तरीय कार्यशाला

नसीराबाद में ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ पर जिला स्तरीय कार्यशाला
Spread the love

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जिला अजमेर की ओर से रविवार को पीएम श्री व्यापारिक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नसीराबाद छावनी में ‘प्रभावी प्रार्थना सभा’ एवं ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिले के विभिन्न खंडों से शिक्षक शामिल हुए।
कार्यशाला में विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को बेहतर बनाने, प्रभावी प्रार्थना सभा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय को संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनाने पर चर्चा हुई। भंवर सिंह राठौड़, कैलाश चन्द्र कच्छावा, इन्द्रा शर्मा, उर्मिला शर्मा, मनीष शर्मा एवं कैलाश प्रसाद मीणा ने विभिन्न सत्रों में विचार रखे। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नरुका ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन जिला मंत्री गुमान सिंह जादौन ने किया।
इस अवसर पर महावीर प्रसाद वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रामस्वरूप रैगर, नासिर काठात, महेन्द्र चौधरी सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *