ध्वजारोहण के साथ खुण्डियास हासियावास मे बाबा रामदेव का मेला हुआ शूरू
ध्वजारोहण के साथ खुण्डियास हासियावास मे बाबा रामदेव का मेला हुआ शूरू
अजमेर // लोक देवता बाबा रामदेव का मेला आज भादवा दुज पर झंडारोहण के साथ शूरू हुआ बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष एव पदाधिकारियों ने तय समय सूबह 11 बजे मंदिर परिसर मे ध्वारोहण किया ईस के बाद आयोजित समारोह मे अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत करते हुए बाबा रामदेव के मेले की सभी को शुभकामनायें देते हुए बाबा रामदेव के मेले की धार्मिक आस्था के बारे मे बताया की आज खुण्डियास को दूसरा रामदेवरा कहते है यहा राजस्थान के विभिन्न जिलो के साथ साथ गुजरात, मध्यप्रदेश सहित आस पास के भी यात्री यहा पहुचते है उन्होंने मेले के दौरान समिति द्वारा की गयी व्यवस्था को ओर अधिक मजबूत बनने की बात कही
पुर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र गो स्वामी ने कहा की राज्य सरकार पुष्कर तथा उर्स मेले सहित अन्य मेलो के लिए बजट देती है एसे मे अजमेर जिले के तीसरे बडे मेले के लिए भी सरकार बजट उपलब्ध करवाए ताकी समिति यात्रियों के लिए अधिक व्यवस्था कर सके अरडका के सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिह ने अरडका से हासियावास तक की तीन किलोमीटर की सडक बनने की मांग की बाबा रामदेव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया की यहाँ पेयजल की विकट समस्या है हासियावास मे आज तक बिसलपुर का पानी नही पहुचा उन्होंने पानी की टंकी तथा घर घर बिसलपुर का पानी पहुचाने की बात कही भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कहा की बाबा के मेले मे लगातार यात्रियों के लिए सुविधाएं बढाई जा रही जल्द ही पदाधिकारियों की मांगो को उचित स्तर पर पहुचा कर समाधान किया जायेगा ईस दौरान बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष सूरजकरण वैष्णव, कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द बागडी उपाध्यक्ष हरीकिशन गुर्जर ने उपस्थित अतिथियों का स्वाग अभिनन्दन किया समारोह मे पंचायत समिति के पुर्व उप प्रधान बद्री गुर्जर, पुर्व जिला परिषद सदस्य सूरज करण गुर्जर, पुर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र गो स्वामी, पुर्व सरपंच नटवर सिह बबायचा , जसराज गुर्जर चाचीयावास, नरेन्द्र सिह मोडी, कृपाल सिह कालेटडा सहित बाबा रामदेव सेवा समिति के वर्तमान व पुर्व पदाधिकारी मोजूद रहे