डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में किरण गढ़वाल ने मेयर पद के लिए दाखिल किया नामांकन
36 साल बाद अजमेर नगर निगम में कांग्रेस की नई पारी की तैयारी
डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में किरण गढ़वाल ने मेयर पद के लिए दाखिल किया नामांकन
अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव में 36 साल बाद कांग्रेस बोर्ड बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी किरण गढ़वाल ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने से पूर्व किरण गढ़वाल एवं उनके पति दिलीप गढ़वाल ने नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थित गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर 2:21 बजे किरण गढ़वाल ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि किरण गढ़वाल के नेतृत्व में अजमेर शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
डॉ. जयपाल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य अजमेर को ऐसा शहर बनाना है, जहां विकास योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक पहुंचे। शहर के खेल मैदानों को निजी हाथों से मुक्त कराने, आनासागर के ऐतिहासिक स्वरूप को पुनः स्थापित करने, पेयजल की समस्या से आमजन को राहत दिलाने तथा सड़क, नाली और नगर निगम से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बोर्ड बनने पर भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रशासन देने का प्रयास किया जाएगा तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि मेयर पद का नामांकन दाखिल करवाने के अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. राजकुमार जयपाल, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता, कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी कोली, पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, भूपेंद्र राठौर,प्रभारी हेतराम सिंघटिया, सुनील लारा, फखरे मोईन, विवेक पाराशर, शैलेश गुप्ता, सुमित मित्तल, देवेंद्र चौधरी, हेमराज खारोलिया, हरिप्रसाद जाटव, दिलीप गढ़वाल, कैलाश कोमल, सूर्या चौहान, अपूर्व गुप्ता, सर्वेश पारीक, निर्मल पारीक, मुकेश सबलानिया, ऋषभ मेघवंशी, अभिषेक सैमसंग, मुकेश डेनवाल, सुरेंद्र गुर्जर,देशराज मेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचे।