सबको सस्ता और सुलभ न्याय मिले व सभी के अधिकारों की रक्षा हो-न्यायाधीश ओझा

सबको सस्ता और सुलभ न्याय मिले व सभी के अधिकारों की रक्षा हो-न्यायाधीश ओझा
Spread the love

*सबको सस्ता और सुलभ न्याय मिले व सभी के अधिकारों की रक्षा हो-न्यायाधीश ओझा*

 

यह वर्ष राम औऱ न्याय का नया वर्ष होगा

*न्यायालय परिसर में मनाया नव-वर्ष मिलन समारोह*

शाहपुरा-राजेन्द्र पाराशर। नया वर्ष 2024 राम और न्याय का वर्ष होगा। इस वर्ष में राम हमको न्याय की ओर प्रेरित करते हैं। संविधान में भी मौलिक अधिकारों में राम का चित्र मूल प्रति में शामिल है सस्ता और सुलभ न्याय सभी को मिले व सभी के अधिकारों की रक्षा हो बस यही नए वर्ष का संकल्प होना चाहिए।

यह बात मंगलवार को शाहपुरा न्यायालय में आयोजित नव-वर्ष मिलन समारोह में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सुनील ओझा ने कह रहे थे।

न्यायालय परिषद में नववर्ष में मिलन समारोह अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश सुनील ओझा, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश राजेश मीणा, सिविल न्यायाधीश मोनिका धनोल व संस्था अध्यक्ष दीपक पारीक की अगुवाई में हुआ।

कार्यक्रम का संचालन राम प्रसाद चौधरी ने किया। सिविल न्यायाधीश राजेश मीणा ने कहा कि शाहपुरा जिला न्यायालय बनने की ओर अग्रसर है। जिससे न्याय में सुलभता होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गा लाल राजोरा, त्रिलोक चंद नोलखा,चावंड सिंह शाखावत कमलेश मुंडेतिया,ने भी अपने विचार रखे।

अंत में संस्था अध्यक्ष दीपक पारीक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापीत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह हाडा त्रिलोक चन्द नोलखा, दुर्गा लाल राजोरा, रणवीर सिंह चौहान, चावंड सिंह शेखावत, विनोद सनाढ्य, अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, लालाराम गुर्जर कमला प्रसाद पालीवाल कमलेश मुंडेतिया योगेंद्र सिंह भाटी दीपक मीणा अक्षय रबारी महेंद्र रायका सफदर अली राहुल पारीक भगवान मीणा सोहेल खान गणपत बंजारा वीरेंद्र पत्रिया, संजय हाडा, अरविंद सिंह, कन्हैयालाल धाकड़, कैलाश धाकड़, राजेश वर्मा ,जितेंद्र पाराशर ,कैलाश सुवालका व न्याय विभाग के कर्मी उपस्थित थे।


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *