घर-घर बांटे जा रहे पिले चावल घर-घर जलाए जाएंगे दीपक दीपावली जैसा होंगा नजारा शाहपुरा-राजेंद्र पाराशर। अयोध्या में रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को पिले चावल देकर रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे है।
घर-घर बांटे जा रहे पिले चावल
घर-घर जलाए जाएंगे दीपक
दीपावली जैसा होंगा नजारा
शाहपुरा-राजेंद्र पाराशर। अयोध्या में रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को पिले चावल देकर रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे है।
साथ ही 22 जनवरी को घर-घर में राम महोत्सव मनाने तथा घर-घर में दीप प्रज्वलित कर घर, गली, मोहल्ले तथा नगर को झगमगाते दीपो से सजाकर दीपावली जैसा माहौल बनाने का आग्रह किया जा रहा हैं।
इस मौके पर रामभक्त कार्यकर्ता बुधवार को वार्ड नं. 22 के पार्षद एवं नगर सभापति रघुनंदन सोनी के नेतृत्व में भाजपा नगर उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह राणावत, भाजपा नगर मंत्री गोविंद प्रजापत, पूर्व पार्षद प्रवीण सोनी, युवा मोर्चा महामंत्री कमल सोनी, उपाध्यक्ष जितेंद्र सेन, शुभम पोरवाल, मुकेश शर्मा, दिनेश पोरवाल सहित कई कार्यकर्ता , घर घर अक्षत देते नजर आए।
आपको बतादें भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी वार्ड वाइज घर घर, गली गली में पहुंच कर 22 जनवरी को रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने तथा घरों में दीपोत्सव मनाने का न्यौता देते नजर आरहे है।