स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया निरीक्षण दीपावली से पूर्व कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया निरीक्षण दीपावली से पूर्व कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Spread the love

ajmer । स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण कर दीपावली से पूर्व कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। बुधवार को अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त-नगर निगम देशल दान के साथ स्मार्ट सिटी के प्रगतिरत सिवरेज के कार्यो का निरीक्षण किया गया। गणेश गुवाडी, पृथ्वीराज नगर तथा मित्तल अस्पताल के पास प्रगतिरत सिवरेज कार्यो का मौका मुआवना किया गया। इस दौरान संवेदक को वर्तमान में प्रगतिरत सिवरेज कार्य की गति बढ़ाने के लिए पाबंद किया। प्रगतिरत कार्य को पूर्ण करने के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। सिवरेज के कार्य से क्षतिग्रस्त सम्पूर्ण सड़कों को गुणवत्ता के साथ दिपावली से पूर्व आगामी 25 अक्टूबर तक मरम्मत कार्य पूर्ण करने के लिए पाबंद किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *