दीपावली पर आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस: 23 अक्टूबर से शुरू होगी प्रक्रिया

भीलवाड़ा। दीपावली त्यौहार पर आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस भीलवाड़ा शहर के चार स्थानों – चित्रकूट धाम नगर परिषद्, ग्रामीण हाट बाजार, राजेंद्र मार्ग विद्यालय खेल मैदान और श्रम कल्याण केंद्र के लिए जारी किए जाएंगे। लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया/लॉटरी 23 अक्टूबर 2024 को प्रातः 11ः30 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आवेदनकर्ताओं के समक्ष संपन्न होगी। सभी आवेदनकर्ता इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित हों।