अरनिया घोड़ा में देवनारायण मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 6 को


अरनिया घोड़ा में देवनारायण मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 6 को
भगवान देवनारायण की शोभायात्रा व जलकलश यात्रा निकाली।
हवन में आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की।
शाहपुरा। अरनिया घोड़ा के नमूना देवनारायण मंदिर में शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मंदिर परिसर में कई धार्मिक अनुष्ठान के साथ हवन आहूत किया गया। मन्दिर पुजारी हीरा लाल सहित कई श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां प्रदान करते हुए समस्त जीव व मानव कल्याण सहित विश्व शांति की कामना की।
इस अवसर पर एक सौ एक महिला श्रद्धालुओं ने अपने माथे पर जलकलश रख कर गांव के मुख्य मार्गो से मन्दिर तक जलकलश यात्रा निकाली। इसी के साथ गाजेबाजों के साथ भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकाली गई। जहां ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
मंदिर के सेवादार महावीर गाडरी ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः भगवान के अभिषेक के साथ मन्दिर के गर्भ गृह में भगवान देवनारायण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। इस मौके पर अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर 30 गांवों से आने वाली प्रभातफेरियां गांव में निकाली जाएगी।