महिला की सन्दिग्ध मौत मामला

बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप मामले में
पुलिस ने किया घटना स्थलों का निरीक्षण।
शादी की सालगिरह के दिन ही हुई मौत।
शाहपुरा। क्षेत्र के रहड़ गांव में एक गर्भवती महिला की सन्दिग्ध अवस्था में मंगलवार को हुई मौत मामले गुरुवार को शाहपुरा पुलिस रहड़ पहुंची और घटना स्थलों का निरीक्षण करते हुए मौका पर्चा बनाया।
जानकारी के अनुसार रहड़ निवासी विष्णु शर्मा व उनकी पत्नी पार्वती शर्मा 29 के बीच हुए आपसी गृह कलेश को लेकर पार्वती की मंगलवार को सन्दिग्ध हालातों में मौत होने का मामला शाहपुरा पुलिस के समक्ष आया।
बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप लगाए हुए तस्वारिया बावड़ी निवासी भगवान शर्मा द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा शव मृतका के पिता व भाई को सौंपा गया।
इस मामले में शुक्रवार को पुलिस रहड़ पहुंची। मौके पर पुलिस ने मृतका के ससुराल व पीहर दोनों पक्षों के परिजनों के सामने के घटना स्थल का निरीक्षण किया। ससुराल पक्ष के लोगों ने पार्वती द्वारा पंखे पर लटक कर आत्महत्या करना बताते हुए कमरे के हालातों से आवगत करवाया। घटना से पूर्व खेत पर पति पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर भी पुलिस खेत पर पहुंची और दोनों पक्षों के सामने घटना स्थल की जांच की। इस दौरान पुलिस के समक्ष पीहर पक्ष के लोगों ने अपने दामाद पर इस घटना तथा वर्षो से पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाते हुए कई मामलों की जानकारियां दी।
शादी की सालगिरह के दिन ही हुई मौत: मृतका के भाई भगवान ने बताया कि घटना वाले दिन 3 दिसम्बर को बहन की शादी की सालगिरह थी। ठीक 7 वर्ष पूर्व इसी दिन दोनों की शादी बंधन में बंधे थे।