रामसर कस्बे की ऋलभ बाल विद्या निकेतन विद्यालय रामसर की छात्रा वंशिका प्रजापत पुत्री राकेश प्रजापत ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए रामसर व विद्यालय का नाम रोशन किया
वंशिका ने किया गांव का नाम रोशन
अजमेर (ARK News)।रामसर कस्बे की ऋलभ बाल विद्या निकेतन विद्यालय रामसर की छात्रा वंशिका प्रजापत पुत्री राकेश प्रजापत ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए रामसर व विद्यालय का नाम रोशन किया ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्यालय से ऋलभ विद्यालय का परिणाम बहुत अच्छा रहा वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनो व माता पिता को दिया वंशिका ने बताया कि वह आगे जाकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है वंशिका प्रजापत 94.67 प्रतिशत अंक हासिल करके सम्पूर्ण रामसर में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें संस्था प्रधान व अध्यापकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई विधालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार सेन, संस्था के अध्यक्ष प्रेम नारायण पाराशर, सचिव रवि पाराशर, सुधा पाराशर व नवीन सेन, रोशन खान, सरपंच जामिल सिंह, पत्रकार शिव नारायण सोनी, मुकेश कुमार प्रजापत, धर्मी चंद प्रजापत, रमेश कुमार प्रजापत, अशोक प्रजापत, राकेश प्रजापत, दामोदर प्रसाद, मेहर, युवा नेता विष्णु वैष्णव, छात्रा वंशिका का मुंह मीठा कराके हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।