मालपुरा में फर्जी दस्तावेज प्रकरण: ई-मित्र संचालक गिरफ्तार, नकदी व फर्जी मुहरें जब्त
मालपुरा में फर्जी दस्तावेज प्रकरण: ई-मित्र संचालक गिरफ्तार, नकदी व फर्जी मुहरें जब्त
मालपुरा। फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में SDM अमित चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-मित्र संचालक फरीद अहमद को गिरफ्तार किया। छापे में SDM, सरपंच, पार्षद सहित कई विभागों की फर्जी मुहरें, 4 मोबाइल, 3 सिम, 6 लैपटॉप, 5 प्रिंटर, 2 पासपोर्ट, खाली स्टांप व आरोपी के अलग-अलग नामों से बने 7 आधार कार्ड जब्त किए गए। मौके से ₹1.28 लाख की नकदी भी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई में पुलिस जांच में जुटी है।