आगामी 2 जून 2025 को प्रस्तावित धरना 20 जुलाई तक के लिये स्थगित किया जाता है।
आगामी 2 जून 2025 को प्रस्तावित धरना 20 जुलाई तक के लिये स्थगित किया जाता है।
अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया की आगामी 2 जून 2025 को जयपुर मे प्रस्तावित धरना आगामी 20 जुलाई तक के लिये स्थगित किया गया है ।उन्हें कहा
विगत दिनों जोराराम कुमावत, डेयरी एवं पशुपालन मंत्री, राजस्थान सरकार द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि आपकी मांगे जायज है और मैं भरसक प्रयास कर रहा हूँ कि नवम्बर एवं दिसम्बर 2024 माह का अनुदान आगामी 1 से 2 दिनों में करवा दूंगा, इस सम्बन्ध में मंत्री जोरारम ने अखिल अरोडा, प्रमुख वित्त सचिव, मिड-डे-मील के प्रदेश प्रभारी एवं श्रुति भारद्वाज प्रशासक एवं प्रबन्ध संचालक आर.सी.डी.एफ, जयपुर से वार्ता भी हमारे समक्ष की एवं तत्पश्चात उन्होंने कहा की थोड़ा समय दो जिससे की पुशपालको का बकाया भुगतान करवा सके।
चौधरी ने कहा की सकारात्मक आश्वासन तथा
श्रुती भारद्वाज प्रशासक एवं प्रबन्ध संचालक, आर.सी.डी.एफ जयपुर से वार्ता हुई उन्होंने ने भी यह ही आश्वासन दिया की हमे थोड़ा समय दो जिससे की हम बकाया समस्त भुगतान कर सके
इस सम्बन्ध में आज प्रातः दूरभाष पर पुनः हुई वार्तानुसार उन्होने 20 जुलाई तक का समय मांगा है, जिससे समस्त भुगतान समय पर किया जा सके
दुरभाष पर हुई वार्ता उपरान्त आगामी 2 जून को प्रस्तावित धरना 20 जुलाई तक के लिये स्थगित किया जाता है। चौधरी ने समस्त जिला दुग्ध संघो के अध्यक्षों एवं जिला दुग्ध उत्पादक संघर्ष समिति, जयपुर, प्रदेश के समस्त दुग्ध उत्पादको जिन्होंने समर्थन दिया है, उसके लिये चौधरी ने सबका आभार व्यक्त किया ।