अजमेर में आधे घण्टे के लिए रहा ब्लैक आउट
अजमेर में आधे घण्टे के लिए रहा ब्लैक आउट
अजमेर 31 मई। अजमेर में शनिवार को आधे घण्टे के लिए ब्लैक आउट रखा गया। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि जनहानि से बचने के लिए शनिवार को रात्रि 7.30 बजे से 8 बजे तक आधे घण्टे का ब्लैक आउट किया गया। रात्रि 7.30 बजे साइरन की आवाज तथा अन्य वैकल्पिक माध्यमों से ब्लैक आउट आरम्भ होने की सूचना दी गई। इसमें समस्त रोड लाईटें बन्द रखी गई। आमजन ने स्वेच्छा से अपनी लाईटें बन्द कर दी।
उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट का उद्देश्य जन हानि को रोकने के लिए दृश्यता कम करना होता है। रात्रि के समय आबादी वाले क्षेत्रों की पहचान नहीं हो सकेगी। लाइट बंद रखने की प्रक्रिया ऑटो जनसेट तथा इनवर्टर से संचालित स्थलों के लिए भी अपनाई गई। वाहन का उपयोग लेते समय ब्लैक आउट की घोषणा होते ही वाहन की हैडलाईट बंद कर चालक एक तरह खड़े हो गए। जिला कलक्टर ने ब्लैक आउट में सहयोग करने के लिए आमजन का आभार जताया।