ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 5 जून को

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 5 जून को
Spread the love

अजमेर। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई जून माह के प्रथम गुरूवार 5 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।
लोक सेवाओं की सहायक निदेशक विनीता स्वामी ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में त्रिस्तरीय जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जून माह के प्रथम गुरूवार 5 जून को वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें उपखण्ड क्षेत्र किशनगढ़ की मालियों की बाड़ी, भिनाय एवं सरवाड़ की भगवानपुरा ग्राम पंचायत का मुख्य सचिव स्तर से वीसी के द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा। ग्राम पंचायत मालियों की बाड़ी में जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा जनसुनवाई की जाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *