वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियानआनासागर झील की सफाई 14 जून व 15 जून को
वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
आनासागर झील की सफाई 14 जून व 15 जून को
अजमेर, 13 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जन सहभागिता के साथ शनिवार 14 तथा रविवार 15 जून को प्रातः 6.30 बजे से 10 बजे तक जी मॉल के पास स्थित चौपाटी से आनासागर झील की सफाई का अभियान चलाया जाएगा।