वंदे गंगा’ जल संरक्षण – जन अभियान के तहत जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत 16 जून को अजमेर-पुष्कर क्षेत्र में करेंगे श्रमदान

वंदे गंगा’ जल संरक्षण – जन अभियान के तहत जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत 16 जून को अजमेर-पुष्कर क्षेत्र में करेंगे श्रमदान
Spread the love

‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण – जन अभियान के तहत जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत 16 जून को अजमेर-पुष्कर क्षेत्र में करेंगे श्रमदान

राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत कल सोमवार को अजमेर एवं पुष्कर क्षेत्र में जल संरक्षण एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री रावत जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण – जन अभियान” के तहत विभिन्न श्रमदान कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आमजन को जल बचाने का संदेश देंगे।

मंत्री सुरेश सिंह रावत प्रातः 6.15 बजे जयपुर से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 8.00 बजे अजमेर स्थित ऐतिहासिक आनासागर जलाशय पर जल संरक्षण के तहत आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, समाजसेवी संस्थाएं एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

इसके पश्चात मंत्री सुरेश सिंह प्रातः 9.30 बजे अजमेर से पुष्कर के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10.00 बजे कपिल कुंड पुष्कर पहुँचेंगे। वहाँ भी वंदे गंगा जल संरक्षण – जन अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें वे आमजन, समाज सेवी संस्थाओं, अधिकारियों के साथ स्वयं श्रमदान कर जल संरक्षण के प्रति आमजन को प्रेरित करेंगे।

दोपहर 1.00 बजे मंत्री रावत अजमेर जिले के ग्राम बबायचा स्थित तेडवा की ढाणी (जसनगर) में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहाँ महामण्डलेश्वर स्वामी संतोष दास जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उनकी चरण स्थापना एवं उत्तराधिकारी बालकदास जी महाराज के चादर दस्तूर कार्यक्रम में मंत्री सुरेश सिंह अपनी उपस्थिति देंगे।

दोपहर के कार्यक्रमों के बाद मंत्री रावत सायं 4.00 बजे अजमेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं सायं 6.00 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

मंत्री रावत ने बताया कि, प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण – जन अभियान के तहत इस प्रकार के श्रमदान कार्यक्रमों से जल संचयन एवं संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जन भागीदारी सुनिश्चित होगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *