नसीराबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न, 92 यूनिट रक्त एकत्र, 120 ने कराया पंजीकरण

नसीराबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न, 92 यूनिट रक्त एकत्र, 120 ने कराया पंजीकरण
Spread the love

अजमेर (अनिल लोहरे)। छावनी परिषद नसीराबाद तथा भारत विकास परिषद् की स्थानीय शाखा के संयुक्त तत्वावधान में नसीराबाद में रविवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर श्री मेटरनिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया। शिविर में 120 रक्तवीरों ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन योग्य 92 रक्त दाताओ ने ही रक्तदान किया । जिससे 92 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ नितीश गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है । जिसमें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं जनाना चिकित्सालय अजमेर की ब्लड बैंक टीमों ने अपना सहयोग प्रदान किया। भारत विकास परिषद नसीराबाद शाखा के सेवा प्रकल्प प्रभारी संजय कंसल ने बताया कि रक्तदान करके किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है तथा रक्त किसी कारखाने में नहीं बनता , यह तो केवल मानव शरीर में निर्मित होता है , तथा मानव ही मानव मात्र की सेवा में यह कार्य कर सकता है । छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ नितीश गुप्ता ने शिविर का अवलोकन किया तथा भारत विकास परिषद् की स्थानीय शाखा की पूरी टीम ने अपना सहयोग दिया । शिविर समाप्ति पर अध्यक्ष रवि सोनी ने दोनों टीमों और सभी रक्तदाताओं और कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *