राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा एवं संकल्प के साथ मनाया।


राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा एवं संकल्प के साथ मनाया।
शाहपुरा 19जून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार को सेवा एवं संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पशुपतिनाथ गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया, जिससे कार्यक्रम को सेवा का स्वरूप प्रदान किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर, शाहपुरा नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा, नगर कांग्रेस महामंत्री ओमप्रकाश सिंधी, नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा,शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत, बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण कुमार गाडरी, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सुवालका, हनुमान वैष्णव, आनंद तिवारी, पुष्पेंद्र बडगुर्जर, कैलाश फांमडा, जयंत जीनगर, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, ओम सेन, पार्षद इशाक खान, महावीर शर्मा, इकबाल मोहम्मद, सरपंच भगवत सिंह, सुनील पराशर, पुष्पेंद्र सिंह, अजय मेहता, नाथू कोली, अमन पुंडरीक, ज्ञान रैगर, जिला उपाध्यक रामेश्वर सोलंकी, पन्ना लाल खारोल, रफीक देशवाली, भेरू जाट, कालू धोबी, पारस, पप्पू जैन, महावीर कुमावत, नरेंद्र गाडरी, बाबू सलावट, ओम गुर्जर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, राकेश पराशर, उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, अखिल व्यास, जयंत जीनगर सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
