तेज बारिश से दो मंजिला मकान भरभरा कर गिरा।

तेज बारिश से दो मंजिला मकान भरभरा कर गिरा।
Spread the love


पास के घर में गिरा मलवा, हादसा टला।
रियासतकालीन परकोटे में पुराने भवनों का होगा सर्वे।
शाहपुरा, 27 जुलाई 2025।
नगर के मध्य में स्थित सिंचाई विभाग के पास विजय त्रिपाठी का दो मंजिला पैतृक मकान रविवार तड़के करीब 3:30 बजे तेज बारिश के कारण भर भराकर ढह गया। मकान के गिरने से हुई तेज आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत यह रही कि मकान लंबे समय से खाली था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। मकान का मलवा पास के स्व. कल्याण मल नोसाल्या के मकान के चौक में जा गिरा।
लगातार दो दिनों हो रही बारिश के बाद यह पुराना मकान अपनी नींव खो बैठा और तेज आवाज के साथ ढह गया। स्थानीय निवासी हेमंत कोठारी ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे तेज आवाज सुनकर मोहल्ले वाले घरों से बाहर निकल आए। पूर्व पार्षद सुभाष व्यास सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और नगरपालिका प्रशासन को सूचना दी। मकान मालिक विजय त्रिपाठी के चित्तौड़गढ़ से लौटने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।
बड़ा हादसा टला: मलवा पड़ोसी मकान के चौक में गिरा, जहां किराएदार और उनका परिवार रहता था। सौभाग्यवश, सभी सुरक्षित रहे, और एक बड़ा हादसा टल गया। गत वर्ष भी इसी गली में बारिश के कारण मकान ढहने की घटना हुई थी, जिससे क्षेत्र में पुराने भवनों की स्थिति पर चिंता बढ़ गई है।
रियासतकालीन परकोटे के कच्चे मकानों को खतरा: उल्लेखनीय है शाहपुरा की 350 वर्ष पुरानी रियासतकालीन बसावट में कई कच्चे-पक्के मकान यहां तक पुराने महल खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। पिछले वर्ष भी कई वार्डों में बारिश के कारण मकान ढहे थे।
क्षतिग्रस्त मकानों का होगा सर्वे: परकोटे में जर्जर और खंडहर हो चुके भवनों का वार्ड-वार सर्वे करवाया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर ऐसे भवनों की सूची तैयार की जाएगी, जहां लोग रह रहे हैं, ताकि भविष्य में हादसों और जनहानि को रोका जा सके।
रघुनंदन सोनी, अध्यक्ष नगरपालिका, शाहपुरा।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *