शाहपुरा में ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ।

शाहपुरा में ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ।
Spread the love


124 पौधे लगाए, 39 ग्राम पंचायतों में 40हजार पौधे लगाने का लक्ष्य।
ब्लॉक को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प।
शाहपुरा, 27 जुलाई 2025।
पर्यावरण को बढ़ावा देने को लेकर सरकार के निर्देशानुसार रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान माया देवी जाट, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रकाश चंद स्वर्णकार, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभु राम, थानमल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सूर्य प्रकाश शर्मा, विनय मिश्रा सहित ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारियों ने परिसर में गुलमोहर, केसरश्यामा, बादाम, अर्जुन, गुलर, आंवला, पाम और हार श्रृंगार के 124 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान चारागाह भूमि, सड़क किनारे, विद्यालयों, अमृत सरोवर और जल स्रोतों के किनारे पौधारोपण कर ब्लॉक को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।
अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रकाश चंद स्वर्णकार ने बताया कि ‘हरियालो राजस्थान’ और वन महोत्सव के तहत शाहपुरा ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों में लगभग 40हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से शाहपुरा ब्लॉक में हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक प्रयास शुरू हुए और आनेवाले समय में शाहपुरा ब्लॉक हरियाली से हराभरा होगा।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने विभाग के परिसरों में पौधारोपण किया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *