राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अगले सप्ताह तय हो सकता है आरक्षण, 17-18 अगस्त को लॉटरी की संभावना

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अगले सप्ताह तय हो सकता है आरक्षण, 17-18 अगस्त को लॉटरी की संभावना
Spread the love

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं। प्रदेश की 14,403 ग्राम पंचायतों, 477 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों के वार्डों के आरक्षण की तस्वीर अगले सप्ताह साफ होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, 17 अगस्त को जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा सकती है। वहीं 18 अगस्त को सरपंच पदों और ग्राम पंचायत वार्डों के आरक्षण का निर्धारण किए जाने की संभावना है।

17 अगस्त को जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर पर लॉटरी

सरकार ने जिला कलेक्टरों को पंचायत समिति और जिला परिषद के वार्डों के साथ-साथ प्रधान पदों के आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन की जिम्मेदारी दी है। इसी प्रक्रिया के तहत अगले सप्ताह आरक्षण की लॉटरी निकाले जाने की तैयारी चल रही है।

राज्य में आगामी पंचायती राज चुनाव को देखते हुए आरक्षण की प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लॉटरी के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन-सा वार्ड या पद अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिला वर्ग के लिए आरक्षित होगा।

18 अगस्त को सरपंच और वार्डों का आरक्षण संभव

इसके अगले दिन यानी 18 अगस्त को सरपंच पदों और ग्राम पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों की तस्वीर भी काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से तैयारियां जारी हैं। आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम की दिशा में प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *