खुण्डियास मे 24 व 25 अगस्त को भरेगा लोकदेवता बाबा रामदेव महाराज का वार्षिक मेला

खुण्डियास मे 24 व 25 अगस्त को भरेगा लोकदेवता बाबा रामदेव महाराज का वार्षिक मेला
Spread the love

खुण्डियास मे 24 व 25 अगस्त को भरेगा लोकदेवता बाबा रामदेव महाराज का वार्षिक मेला

लाखो भक्तो की सुविधाओं के लिए मेला कमेटी की बैठक हुई आयोजित

आवाज राजस्थान की

अजमेर // राजस्थान मे अजमेर और नागौर की सीमा पर खुण्डियास – हासियावास मे लोकदेवता बाबा रामदेव का भव्य मंदिर हैभक्तो के लिए यह स्थान रामदेवरा से कम नही है मिनी रामदेवरा के नाम से विख्यात खुण्डियास हासियावास मे बाबा के दर्शन हेतु प्रति वर्ष लाखों भक्त यहा पहुचते है
वार्षिक मेले मे आने वाले भक्तो को कोई असुविधा न हो ईसे लेकर श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के पदाधिकारी हमेशा तत्पर रहते है ईस बार बाबा का वार्षिक मेला 24 व 25 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है अगस्त माह भादवा दूज को आयोजित होने जा रहे मेले की तैयारियो को लेकर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस,तथा सेवाभावी संस्थाओ के साथ बाबा रामदेव सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई
बैठक की अध्यक्षता बाबा रामदेवर सेवा समिति के अध्यक्ष रामलाल बजाड ने की
बैठक के दौरान बाबा के वार्षिक मेले मे आने वाले श्रदालुओ की सुविधाओं के लिए बिजली, पानी, साफ सफाई, पार्किंग, शौचालय, चिकित्सा सहित सुरक्षा व्यवस्थाओ पर चर्चा की गयी
बैठक के दौरान मेला व्यवस्था मे चल रहे कार्यो की जानकारी ली गयी वही सम्बंधित विभाग बिजली, पानी, चिकित्सा अग्निशामन विभाग तथा गेगल व पिलवा पुलिस से मेला व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी
—–———
कंट्रोल रूम होगा स्थापित
—–_———–
बैठक के दौरान निर्णय किया गया कि मेला स्थल पर बाबा रामदेव सेवा समिति के कार्यलय मे एक कन्ट्रोल रूम बनाकर एक प्रभारी नियुक्त कर समुचित व्यवस्था की जायेगी साथ ही मंदिर परिसर मे आने वाले लोगो पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जायेगी
सरक्षक रामकरण सीमार ने बताया की यहा आने वाले भक्तो की सुविधा के मद्देनज़र सभी व्यवस्था चाक चौबंद होगी

यह कमेटी सदस्य रहे मोजूद

मेला व्यवस्था को लेकर चर्चा के दोरान आयोजित बैठक मे अध्यक्ष रामलाल बजाड, उपाध्यक्ष भंवर सिह खंगारोत, कोषाध्यक्ष नटवर सिंह शेखावत, मंत्री अणदाराम सीमार, संरक्षक रामकरण सीमार ‌, उप मंत्री गोपाल गुर्जर, सदस्य रामा गुर्जर, रामलाल भडाणा, गोपीराम सीमार, रामलाल पटेल, मनरूप गुर्जर, नारायण मेघवाल, जीवन तेदंडा, रामनारायण गुर्जर, अर्जुन बागडी, सुगनाराम सीमार, राजेन्द्र सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह राठौड़, सीताराम भडाणा, प्रदीप टेपण, रामसिंह जाणी, जय सिह राठौड, रामचंद्र थौरी, गोविन्द शर्मा, शिव भाकर, भारमल कलवानियां, नरसी राम मेघवाल ‌गणपत माली, शंकर मेघवाल, बलवीर सिह सहित सदस्य मोजूद रहे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *