प्रशासन की अपील

प्रशासन की अपील
Spread the love


भारी बारिश को लेकर उपखंड अधिकारी की क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील।
शाहपुरा 1सितंबर 2025।
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के दौर के चलते शाहपुरा उपखंड क्षेत्र के उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा ने उपखंड क्षेत्रवासियों से अपील की कि भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतें, जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचे। अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नदी, तालाबों, पोखर में नहाने से बचे, रपट पर तेज बहाव में निकलने, वाहनों की आवाजाही से बचने का विशेष ध्यान देने की बात पर जोर दिया।
एसडीएम मीणा ने बाहरी कच्ची बस्ती, निचले स्थानों पर बसे लोगों को भी सतर्क रहने के साथ ज्यादा जलभराव की स्थिति में अपने जनप्रतिनिधि पंच, सरपंच, हलका पटवारी से संपर्क करने को कहा। सुरक्षा के कारणों के चलते भवनों में बने बेसमेंट में रहने से बचे, अपने मवेशियों को भी सुरक्षा दे।

इस दौर में एसडीएम ने समस्त पशुपालकों, स्वयं सेवी संस्थाओं से भी अपील की कि क्षेत्र में अतिवृष्टि होती है तो आवारा बेजुबान पशुओं, जानवरों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने, उन्हें बचाने का प्रयास करें। बांधों, जलाशयों में लगातार पानी की आवक बढ़ रही है, वर्षा का दौर आगे भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेंने की भी अपील की।
मीणा ने कहा कि प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखरखी हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे और प्रशासन के निर्देशों की पालना करें।
आपदा आने पर आपदा प्रबंधन के नियंत्रण केंद्र (शाहपुरा तहसील) 01484-222274 पर संपर्क करें एवं कोई विशेष परिस्थितियों में सूचना साझा करें।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com