लगातार बारिश से शहर के हालत बिगड़े, पालिकाध्यक्ष उतरे सड़क पर।
तीन बस्तियां दो सब्जी मंडी, कई मार्ग प्रभावित
जलभराव की बढ़ती समस्याओं को लेकर पालिका अध्यक्ष उतरे सड़कों पर।
सड़कों को तोड़कर पानी की निकासी की।
शाहपुरा 4सितंबर 2025। श्रेत्र में लगातार चल रही बारिश को शहर के हालत बिगड़े हुए है। नगर की दो बस्तियां, 2 सब्जी मंडी क्षेत्र तथा भीलवाड़ा मार्ग सहित कई मार्ग जलमग्न रह रहे है। जिसका मुख्य कारण नगर के पिवनिया तालाब, रावला घाट तथा तहनाल घाट तीनों तालाब लबालब होने से हल्की बारिश होते ही तीनों तालाब की चादर चलने लगती है। जिस कारण बारिश का पानी मुख्य बाजारों,कुंड गेट चौराहे, सब्जी मंडी, पुरानी सब्जी मंडी चौराहे, पुराने बस स्टैंड, रामद्वारा मार्ग यहां तक भीलवाड़ा- शाहपुरा मेघा हाइवे पर पहुंच जाने से जलभराव ही स्थिति बार बार बन जाती है। जाम के हालातों से साथ कई परेशानियों हो रही है।
जल भराव से व्यवसाय चौपट: रामद्वारा बाजार के हालत तो ओर भी नासाज बने है। इस क्षेत्र की कई दुकानों में पानी चले जाने से बन्द रखनी पड़ रही है। वहीं सब्जी, फल व्यवसायियों को अपना व्यवसाय बंद रखना पड़ रहा है।
आदर्श कॉलोनी जल मग्न: सबसे ज्यादा निचली बस्ती आदर्श नगर के हालत खराब बने हुए है। हल्की बारी होते ही आवागमन बंद हो जाता है।
सड़क को तोड़कर जल निकासी।: बढ़ती इन समस्याओं को लेकर गुरुवार को नगर पालिकाध्यक्ष रघुनंदन सोनी स्वयं पालिका की टीम के साथ सड़क पर उतरते हुए जलभराव क्षेत्र व बाहरी बस्तियों का निरीक्षण किया। दो दो जेसीबी के जरिए त्रिमूर्ति सर्किल व बड़े स्लैब खोदकर जल की निकासी की। वही गर्ल्स स्कूल के पास रामद्वारा के एक द्वार पर नाले को 10 – 10 इंच के लगे बड़े स्लैब अवरोध का कम करते हुए उन्हें हटाया और बोर्डिंग हाउस के सामने 2 प्वाइंटों पर भी नालों के मुहाने खोले। जिससे जल भराव की समस्या कुछ हद तक सुलझी।
सोनी ने बताया कि मेघा हाइवे के निर्माण के बाद शहर में लगातार बारिश होने से यह समस्या बनी हुई । नीचे दबे नालों को खोलने के लिए सड़को को उधेड़ कर पानी की निकासी की। बारिश बाद इस समय का स्थाई समाधान किया जाएगा।