मंत्री रावत के पिता की मुहामी निवास पर नियमित श्रद्धांजलि बैठक, हजारों ने दी श्रद्धांजलि

मंत्री रावत के पिता की मुहामी निवास पर नियमित श्रद्धांजलि बैठक, हजारों ने दी श्रद्धांजलि
Spread the love

मंत्री रावत के पिता की मुहामी निवास पर नियमित श्रद्धांजलि बैठक, हजारों ने दी श्रद्धांजलि

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के पिताश्री श्रद्धेय स्वर्गीय सूरज सिंह रावत के निधन पर शुक्रवार को उनके मुहामी स्थित निवास पर नियमित श्रद्धांजलि बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधायक गौवर्धन वर्मा, विधायक ललित यादव, विधायक अंशुमान भाटी, विधायक देवीसिंह शेखावत, विधायक शत्रुघ्न गौतम, विधायक श्बालमुकुंदाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके अतिरिक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष पराक्रम राठौड़, पूर्व जज एच आर कुड़ी, पूर्व अध्यक्ष आरपीएससी श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, अध्यक्ष पूर्व विधायक संघ जीतराम चौधरी, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज एवं संजय नरूका, पूर्व विधायक प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला, पूर्व कुलपति बीकानेर विवि डॉ बीआर छीपा, पूर्व कुलपति जोधपुर विवि डॉ सीके शेखावत, पूर्व प्रदेश महामंत्री बीरम देव सिंह, पूर्व खेलकूद प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह नाचणा, अरडका गौशाला महाराज शिवरतन शरण, चित्रकूट धाम उपासक पाठक महाराज, राष्ट्र सेवा समिति अजमेर से पूनम राणा, पंचशील सेवा समिति से राजेन्द्र व्यास, नारायण टीटी काॅलेज से नवीन चौरसिया, न्यूज़ इंडिया ए वन एवं इंडिया वाॅईस से श्री केके सिंह, गायत्री महाविद्यालय से डॉ सुरेश वैष्णव, रमा वैकुंठ काॅलेज नया रंगजी मंदिर से सत्यनारायण रामावत सहित जिलेभर से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, धर्मगुरू, प्रदेश पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए।

सभी ने श्रद्धेय सूरज सिंह रावत को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अजमेर ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि — सुरेश सिंह रावत एवं परिवार, परम आदरणीय बाऊजी सूरज सिंह रावत के देव लोक गमन से मन को अत्यंत पीड़ा एवं आघात पहुंचा। बाबूजी सत्य निष्ठ, धार्मिक व आदर्शवादी व्यक्ति थे। उनके गुणों को हम सभी आत्मसात कर जीवन पथ पर अग्रसर हों। इस दुख की घड़ी में कर्मचारी संघ पूरा बोर्ड परिवार आपके साथ है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि पूरे परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की क्षमता तथा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें।”

नियमित श्रद्धांजलि बैठक में उपस्थित सभी ने कहा कि स्वर्गीय सूरज सिंह रावत का व्यक्तित्व सादगीपूर्ण, धार्मिक एवं समाज सेवा को समर्पित रहा। उनकी स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगी।

जय जय पुष्कर राज।।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *