दो मंजिला हवेली का हिस्सा कच्चे मकान पर गिरा।

दो मंजिला हवेली का हिस्सा कच्चे मकान पर गिरा।
Spread the love

बारिश से दो मंजिला हवेली का एक भाग कच्चे मकान पर ढहा।
दो परिवार, पशुधन बाल बाल बचा, संपति को नुकसान।
नगरपालिका अध्यक्ष रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच राहत कार्य करवाया शुरू।
शाहपुरा 8सितंबर 2025।
वार्ड नंबर 21, तेली मोहल्ले में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बारिश के कारण नत्थूमल और भैरूमल सिंधी की पुरानी दो मंजिला हवेली का एक हिस्सा पास के सोनू तेली के कच्चे मकान पर ढह गया। इस हादसे में दोनों परिवारों के आधा दर्जन सदस्य और पशुधन बाल-बाल बच गए, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
हादसे के समय हवेली के दूसरे हिस्से में जीतू सिंधी और उनकी मां विमला देवी मौजूद थे, जो सुरक्षित रहे। सोनू तेली और उनकी पत्नी पुष्पा मजदूरी के लिए, जबकि उनके बच्चे सिद्धू (5) और कार्तिकेय (4) स्कूल गए थे। बाहर, बंधी गाय और बछड़ा भी सुरक्षित रहे। रात या सुबह यह हादसा हुआ होता तो जनहानि और पशुहानि की आशंका थी।
सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी और उनकी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मलबे से खाने-पीने और ओढ़ने-बिछाने का सामान निकालकर प्रभावित परिवारों को राहत दी। यह हवेली, जिसे बीआर ट्रांसपोर्ट हवेली के नाम से जानी जाती है, जर्जर हालत में थी। नगरपालिका ने 29 जुलाई को इसके मालिकों को नोटिस जारी कर खाली करने या बाहरी हिस्सा हटाने को कहा था। सिंधी परिवार ने बाहरी हिस्सा हटाया, लेकिन दूसरा हिस्सा पास के कच्चे मकान पर ढह गया। पीड़ित तेली परिवार ने बारिश के कारण ढहे मकान को लेकर उपखंड अधिकारी व पालिका प्रशासन से राज्य सरकार के नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
पालिका अध्यक्ष की अपील: रघुनंदन सोनी ने नागरिकों से अपील की कि तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए जर्जर भवनों के आसपास न भटकें और वाहन खड़े न करें। पालिका ने जुलाई में सर्वे कर जर्जर भवनों को चिह्नित किया और नोटिस जारी किए। घनी आबादी में हादसों से बचने के लिए तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *