जिला परिषद मे आयोजित जनसुनवाई मे हाथीखेडा मे फर्जी पट्टे काटे जाने की शिकायत जिला प्रमुख ने लिया गंभीरता से जांच कमेटी गठित
माकडवाली, नारेली के बाद अब हाथीखेडा पंचायत मे भी फर्जी पट्टो का मामला आया सामने
जिला परिषद मे आयोजित जनसुनवाई मे हाथीखेडा मे फर्जी पट्टे काटे जाने की शिकायत जिला प्रमुख ने लिया गंभीरता से जांच कमेटी गठित
—–=-======//////
अजमेर। सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये गये एवं राज्य सरकार से संबंधित प्रकरणों को राज्य स्तर पर अग्रेषित किया गया है। जन सुनवाई के दौरान अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की पंचयात हाथीखेड़ा ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया की तत्कालीन सरपंच लालसिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत हाथीखेड़ा के नगर निगम में जाने के पश्चात् बेशकीमती जमीनो को खुर्दबुर्द कर करोड़ो रू. की जमीनो का घोटाला कर राजस्व हानि की गई है। पत्र में अवगत कराया गया है कि पट्टा बुक संख्या 226 एवं 229 जिनसे पट्टे जारी किये गये है वह पट्टा बुक हाथीखेड़ा को जारी ही नही की गई थी। पट्टा बुक संख्या 226 व 229 ग्राम पंचायत पालरा को जारी की गई थी। सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा खाली जमीन के पट्टे नियम 157 (1) के तहत जारी किये गये। प्रार्थना पत्र में अवगत कराया है कि इस प्रकार सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फर्जी पट्टे जारी कर करीबन 100 पट्टे जारी किये गये है जिनके बाजार मूल्य में कीमत करीब 50 से 80 करोड़ रू. आंकी जा रही है। अतः ग्रामवासियों द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने हेतु निवेदन किया गया है। ईस प्रकरण मे ग्राम विकास अधिकारी ने पुर्व मे सीईओ जिला परिषद को आवेदन दे कर बताया गया थी की उस के कार्यकाल मे केवल एक पट्टा जारी किया गया है
ईस प्रकार महेन्द्र निवासी ग्राम बडल्या ने अवगत कराया कि प्रार्थी पिताजी के मकान में निवास कर रहा है। जिसमें 4 भाई हिस्सेदार है जिसमें आये दिन विवाद होता रहता है। प्रार्थी स्वयं का मकान बनाने में अससमर्थ है। प्रार्थी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत करवाने हेतु निवेदन किया है।
ग्रामवासी ग्राम अर्जुनपुरा ग्राम पंचायत पडांगा पंचायत समिति भिनाय ने अवगत कराया कि ग्राम में पानी की नियमित सप्लाई नही हो रही है जिससे सभी ग्रामवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थीगण ने पानी की सप्लाई नियमित करवाने हेतु निवेदन किया,कालूराम निवासी नदी प्रथम ग्राम पंचायत सराधना ने अवगत कराया कि गांव में जो पानी की पाईप लाईन है वह प्रार्थी के घर से काफी दूर एवं काफी ऊंचाई पर स्थित होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी ने राहत दिलवाने हेतु निवेदन किया है। शैतान लाल निवासी ग्राम बडल्या ने अवगत कराया कि प्रार्थी पिताजी के मकान में निवास कर रहा है। जिसमें 5 भाई हिस्सेदार है जिसमें आये दिन विवाद होता रहता है। प्रार्थी स्वयं का मकान बनाने में अससमर्थ है। प्रार्थी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत करवाने हेतु निवेदन किया है।
बैठक में श्री राम प्रकाश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, शिवदान सिंह अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, सुरेश सिंधी लोकपाल (नरेगा), संजय तनेजा संयुक्त निदेशक कृषि विभाग, रूद्रा रेणू सयुंक्त निदेशक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी अजमेर, चन्द्रशेखर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ कृषि अधिकारी, विजेन्द्र सिंह राठौड़ जिला कार्यक्रम समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, तरूण शर्मा समाज कल्याण विभाग एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तत्कालीन सरपंच ने कहा कोई पट्टे नही काटे
सरंपच लाल सिह रावत ने बताया फर्जी पट्टो मे पंचायत का कोई लेना देना नही है जांच मे दुध का दूध पानी का पानी हो जायेगा