प्रदेश के सेवा शिविरों से आमजन हो रहे लाभान्वित – जनकल्याण का उद्देश्य हो रहा साकार : मंत्री रावत

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने सिनोदिया और भदूण में किए शिविरों का निरीक्षण
ग्रामीणो ने मंत्री रावत का 51 किलो की मालाओ और ढोल ढमाके से किया भव्य अभिनंदन
मंत्री रावत ने राशि रू 95.44 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी
सुरसुरा वीर तेजाजी महाराज के किए दर्शन
अजमेर – जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज ग्राम पंचायत सिनोदिया और भदूण में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।
मंत्री रावत ने विभागवार लगाए गए स्टॉलों का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
ग्रामीणों को सीधे मिला लाभ
शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें –
- आपसी सहमति से विभाजन व नामांतरण
- मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करना
- स्वामित्व योजना के पट्टों का वितरण
- वृक्षारोपण एवं शौचालय स्वीकृति
- विभिन्न चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवाई वितरण
- पीएमजेवाय कार्ड निर्माण
- पशु टीकाकरण
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ना
- पेंशन स्वीकृति
- पोषाहार किट वितरण
- बीज वितरण
जैसी सेवाएँ शामिल रहीं, जिनसे आमजन को त्वरित और पारदर्शी सुविधा मिली।
विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
ग्रामीण सेवा शिविरों के दौरान मंत्री रावत ने ग्राम पंचायत सिनोदिया में राशि 54.94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर इन्हें आमजन को समर्पित किया।
ग्राम पंचायत सिनोदिया के कार्य –
- शहीद नरपत सिंह रा.उ.मा.वि. सिनोदिया में दो कक्षा कक्ष निर्माण, राशि 33.43 लाख
- पुरण जी के घर से सार्वजनिक स्मारक तक सीसी ब्लॉक रोड मय नाली निर्माण, राशि 10.00 लाख
- बल्भाराम झूझसरिया के घर से रामदर्दीन जी के घर की ओर सी.सी ब्लॉक रोड़ मय नाली निर्माण, राशि 10.00 लाख
- कटारियों की ढाणी मे रामदेव जी के मन्दिर के पास चार दीवारी निर्माण, राशि 1.51 लाख
रावत ने ग्राम पंचायत भदूण में राशि 40.50 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर इन्हें आमजन को समर्पित किया।
ग्राम पंचायत भदूण के कार्य –
- रा. प्रा. वि. बरड़ा की ढाणी भदूण में एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण, राशि 12.54 लाख
- घासी जी जाजडा के घर से किशन जाट के घर की ओर सी.सी ब्लॉक सड़क मय नाली निर्माण, 5.00 लाख
- गोपी रेगर के मकान से बिशना रेगर के मकान तक नाला निर्माण ग्राम भदूण, राशि 4.98 लाख
- हनुमान जी के घर से नन्दाराम जाट के घर की ओर सी.सी ब्लॉक सड़क मय नाली निर्माण, राशि 4.98 लाख
- भदूण हरिजन मोहल्ला मे खुला बरामदा निर्माण, राशि 4.00 लाख
- भदूण हरिजन मोहल्ला मे खुला बरामदा निर्माण, राशि 4.00 लाख
- शिवजी के मन्दिर से तेजाजी के मन्दिर की ओर सी.सी ब्लॉक सड़क मय नाली निर्माण, राशि 5.00 लाख
मुख्यमंत्री का जन कल्याणकारी विजन” – मंत्री रावत
मंत्री रावत ने कहा कि “इन सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों के कल्याण की सोच ही इन शिविरों का मुख्य आधार है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से आमजन के चेहरे पर खुशी आना सरकार हो रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की यह संयुक्त जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित व पारदर्शी ढंग से किया जाए।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी भागीदारी
शिविरों में मूलचंद रायका, मस्तराम पादडा, नानूराम जूंजाडिया, गोविंद सोनी, नारायण बकरवालिया, सुवाराम, ओमप्रकाश, गणेश खिलेरी, जयराम फौजी, सोहन मालाकार, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविरों में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाते हुए मंत्री रावत का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में विकास और सेवा की यह पहल ग्रामीणों को बड़ी राहत देने वाली है।
सुरसुरा वीर तेजाजी महाराज के किए दर्शन
शिविर में जाने से पूर्व जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सुरसुरा तेजाजी धाम पर श्री वीर तेजाजी महाराज के दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली के कामना की।