औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक बढ़ाईप्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए एक और सुनहरा अवसर – जी. एस. नायक
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक बढ़ाई
प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए एक और सुनहरा अवसर – जी. एस. नायक
अजमेर, 10 अक्टूबर। महिला एवं पुरुष राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों सहित समस्त निजी एवं राजकीय संस्थानों में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए एकीकृत एसएसओ पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि डीजीटीनि दिल्ली द्वारा 16 अक्टूबर प्रातः 11.30 बजे तक बढ़ाई गई है। संस्थान के उप निदेशक श्री अनिल शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रिंट मय योग्यता संबंधित दस्तावेजों की फोटो प्रति के व्यक्तिशः इच्छुक संस्थान में प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक है।
महिला संस्थान के सहायक निदेशक श्री शैलेन्द्र माथुर के अनुसार संस्थान में प्राप्त आवेदन पत्रों की संस्थान स्तर पर नियमानुसार मेरिट जारी कर नोटिस बोर्ड पर लगाने की तिथि 16 अक्टूबर सायं 5 बजे है। महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा की छूट है।
संभाग के संयुक्त निदेशक श्री जी. एस. नायक ने आह्वान किया है कि प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इससे अधिकाधिक संख्या में आवेदन करें। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे मेरिट के आधार पर समस्त श्रेणीयों के प्रवेश आवेदित संस्थान में किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज, निर्धारित फीस एवं कोशन मनी सहित इसके लिए स्वयं उपस्थित होना होगा। महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शुल्क माफ है। आवेदित संस्थान के समस्त व्यवसायों में रिक्त रही सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान किए जाएंगे। उपाचार्य श्रीमती गामिनी शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्थान के प्रत्येक व्यवसाय की विस्तृत जानकारी एवं रिक्त स्थानों को संस्थान में प्रदर्शित किया गया है।