किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने किया विधानसभा क्षेत्र का दौरा: विकास कार्यों का निरीक्षण किया, सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया….

किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने किया विधानसभा क्षेत्र का दौरा: विकास कार्यों का निरीक्षण किया, सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया….
Spread the love

अजमेर / अराई | किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने मंगलवार को निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्र में जगह-जगह जाकर आमजन से मिले और जनता की मूलभूत समस्याओं को समझा। विधायक चौधरी ने मौके पर ही अधिकारियों को संज्ञान में आई जन-समस्याओं को लेकर अवगत कराया और तुरंत समाधान के निर्देश।

क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण किया- निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान विधायक विकास चौधरी ने विधायक कोष सहित अन्य मदों से क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों व ठेकेदारों को बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया। विधायक चौधरी ने बताया कि निश्चित समय अवधि में गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाए, जिससे आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

शोक संतप्त परिवारों से भी मिले- विधायक विकास चौधरी क्षेत्र के दौरे के दौरान पिछले दिनों जिन परिवारों ने अपनों को खोया उनकी बैठकों में शामिल होकर उनके दुख दर्द को साझा किया।

चौसला,कटसूरा, काला तालाब, रेबारी की ढाणी, ज्याणियों की ढाणी, छोटा लांबा, सांदोलिया,सील, बालापुरा,ढसूक,अरांई, तेजपुरिया सहित दर्जनभर गांवो का दौरा किया।

इस दौरान विधायक चौधरी के साथ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच-गण,बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आमजन साथ रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *