अरावली ऑर्डर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे, 20 नवंबर के फैसले पर रोक

अरावली ऑर्डर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे, 20 नवंबर के फैसले पर रोक
Spread the love

Delhi | Supreme Court । अरावली प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला लेते हुए 20 नवंबर को जारी आदेश पर स्टे लगा दिया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने यह आदेश पारित किया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पूर्व में जारी आदेश पर आवश्यकतानुसार पुनर्विचार किया जाएगा। मामले में कोर्ट ने सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी द्वारा प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार किया जाएगा।

अरावली मामले में अब अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी। कोर्ट के इस फैसले को अरावली क्षेत्र के संरक्षण से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *