कटी पतंग को लूटने पेड़ पर चढ़ा बच्चा करंट का शिकार


वार्डवासियों का गुस्सा फूटा तो कर्मियों ने हरे पेड़ को ही काट डाला।
शाहपुरा 30 दिसम्बर। जैसे जैसे मकर संक्रांति का पर्व नज़दीक आने लगा तथा शीतकालीन छुट्टियों के चलते आजकल बच्चे पतंग उड़ाने, कटी पतंगों को लूटने में दिनभर व्यस्त रहते है।
मंगलवार को कस्बे के रायका पाड़ा उदयभान गेट बाहर रेगर बस्ती नहर के किनारे दीपू कहार 12 नाम का बालक एक पेड़ पर फंसी कटी पतंग को लूटने की चाहत में पेड़ पर जा चढा और पेड़ के बीच से गुजर रही 11हजार केवी की विधुत तारों का शिकार हो गया और पेड़ से नीचे आ गिरा। अचेत अवस्था में मोहल्लेवासियों ने करंट से झुलसे बच्चे को शाहपुरा के जिला अस्पताल में पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बच्चे को भीलवाड़ा रैफर कर दिया।
पार्षद दुर्गा लाल कहार ने बताया कि पिता कोरोना काल में गुजर गए। तीन बहनों के बीच अकेला भाई को गंभीर हालत में देख तीनों बहनों के साथ विधवा मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विभाग की लापरवाही: वार्डवासियों विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पेड़ के नीचे बच्चे दिन भर खेलते रहते है। पेड़ के बीचों बीच से गुजर रही विधुत लाइन का बारिश में खतरा रहता है। शाखाएं तारों के फंसी रहने से खतरे का अंदेशा को देख विभागीय कर्मचारियों को शिकायत करने के बाद भी नही काटते है। उसी आशंका के चलते आज यह हादसा हो गया।
गुस्सा भड़का तो काट डाला हरा पेड़: को इस हादसे के सूचना पर वार्डवासी भड़के तो विधुत विभाग की पेट्रोलिंग टीम में मौक़े पर पहुंच ओर उस हरे पेड़ को जिसकी शाखाये पेड़ में उलझी थी पूरे पेड़ को ही तने से काट कर जमीदोंज कर डाला। हरे पेड़ को काटने पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए और बताया कि बस्ती के ऊपर से गुजर रही लाइन को कई बार सड़कों के सहारे शिफ्ट करने की उच्च अधिकारियों से मांग की लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नही रेंगी और यह हादसा हो गया।