जिला नही तो वोट नही, जिला बचाओ संघर्ष समिति की बैठक

जिला नही तो वोट नही, जिला बचाओ संघर्ष समिति की बैठक
Spread the love

जिला नही बनाया तो मतदान का करंगे बहिष्कार।
जिला संघर्ष समिति की बैठक में निर्णय।

जिला नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ लिखेंगे संघर्ष का नया अध्याय- राजोरा

संघर्ष समिति की अहम बैठक 17 जनवरी को।

शाहपुरा 30 दिसम्बर। जिला बचाओ संघर्ष समिति की बैठक 30 दिसम्बर को समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अध्यक्ष राजोरा ने बैठक जिला नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए नए वर्ष की पूर्व संध्या पर समिति नए वर्ष में विशेष आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। आगामी चुनाव से पहले शाहपुरा को पुनः जिले का दर्ज़ा नही दिया गया तो क्षेत्र की जनता चुनाव के साथ मतदान नही करने का भी अहम निर्णय लेने पर सहमति जताई।
आंदोलन को लेकर आने वाले नए साल की17 जनवरी विशेष बैठक की जाएगी। जिसमें पूर्व जिले से जुड़े क्षेत्रों को लोगों को शामिल किया जाएगा।
अध्यक्ष और संयोजक के बाद कार्यकारिणी का विस्तार करने और नए सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रॉपर्टी संगठन के अध्यक्ष अजय मेहता ने पूरे जिले से मुख्यमंत्री को अपने वादे को याद दिलाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाने की बात कही। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिल व्यास ने आंदोलन में नई गतिविधियों को जोड़कर आंदोलन को निरंतर रखने पर जोर दिया। किसान संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ओझा ने कहा कि आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनावो से पहले जन जाग्रति के लिए पम्पलेट पूरे जिले में बटवाने का प्रस्ताव रखा। प्रॉपर्टी संघ के नूर मोहम्मद ने आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनावो में जिले का समर्थन करने वाली पार्टी को मदद देने अथवा संघर्ष समिति की ओर से चुनाव लड़वाने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, स्टाम्प वेण्डर संघ अध्यक्ष भगवान सिंह यादव, कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा, सेवानिवृत कोष अधिकारी उदय लाल बैरवा, हाजी उस्मान छिपा, सत्यनारायण पाठक, विनीत बुनकर, प्रवीण पारीक, रज्जाक मोहम्मद देशवाली, धनराज जीनगर, लक्ष्मीनारायण कोली, अधिवक्ता योगेंद्र सिंह भाटी, किशन लाल कहार, नाहर सिंह बंजारा, नजीर मोहम्मद, वेदप्रकाश धाकड़, मदन लाल कंडारा, अभय गुर्जर आदि मौजूद थे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *