पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की 71वीं जयंती 1 जनवरी को, गोपालपुरा में श्रद्धांजलि सभा व लोकार्पण कार्यक्रम

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की 71वीं जयंती 1 जनवरी को, गोपालपुरा में श्रद्धांजलि सभा व लोकार्पण कार्यक्रम
Spread the love

अजमेर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं विधायक रहे प्रो. सांवरलाल जाट की 71वीं जयंती के अवसर पर 1 जनवरी को उनके पैतृक गांव गोपालपुरा (ग्राम पंचायत कराटी) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद निधि से निर्मित भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत सहित जिले के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रो. जाट के सैकड़ों समर्थक शामिल होंगे।

श्रद्धांजलि सभा में प्रो. सांवरलाल जाट के सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा से जुड़े योगदान को स्मरण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रो. जाट के ज्येष्ठ पुत्र कैलाश लांबा, पुत्री डॉ. सुमन लांबा तथा एडवोकेट अशोक जाट ‘कराटी’ द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

समय: प्रातः 11 बजे
स्थान: गोपालपुरा (ग्राम पंचायत कराटी, तहसील भिनाय, जिला अजमेर)

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *