नसीराबाद छावनी परिषद वेरीड बोर्ड बैठक में विकास कार्यों व नियुक्तियों पर लगी मुहर

नसीराबाद छावनी परिषद वेरीड बोर्ड बैठक में विकास कार्यों व नियुक्तियों पर लगी मुहर
Spread the love

नसीराबाद Anil Lohare ।नसीराबाद छावनी परिषद की वेरीड बोर्ड की बैठक मंगलवार को छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में छावनी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. नीतीश गुप्ता एवं सिविल एरिया के मनोनीत सदस्य सुशील गदिया की विशेष मौजूदगी रही। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों, नियुक्तियों, पार्किंग स्थल की नीलामी सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति की मुहर लगाई गई।बैठक के पश्चात मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. नीतीश गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि साढ़े 11 बजे आयोजित वेरीड बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दो वर्षों में सफाई व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक घर पर बारकोड व जीपीएस प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे कचरा उठान की नियमित मॉनिटरिंग की जा सकेगी।उन्होंने बताया कि शहर में मॉड्यूलर टॉयलेट की कमी को देखते हुए ब्यावर रोड स्थित अंबेडकर सर्किल एवं बाजार क्षेत्र के चौकड़ी मोहल्ले में मॉड्यूलर टॉयलेट विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा नगर के प्रवेश मार्गों—डेराठू रोड, कोटा रोड एवं अजमेर रोड—पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन रोड एवं नागरिक क्षेत्र के सभी डार्क स्पॉट को चिन्हित कर लिया गया है, जहां कुल 127 एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी, ताकि कोई भी क्षेत्र अंधेरे में न रहे।डॉ. गुप्ता ने बताया कि नेहरू गार्डन एवं महाराणा प्रताप सागर के विकास के साथ ही स्टेडियम के विकास हेतु एजेंसी नियुक्त की जाएगी। वहीं छावनी परिषद स्टाफ के लिए भी राहत भरी खबर है, क्योंकि लंबित प्रमोशन जनवरी माह में किए जाएंगे तथा अनुकंपा नियुक्तियों की प्रक्रिया भी अगले माह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके अतिरिक्त लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से स्टाफ क्वार्टर निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।बैठक में फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि कु. लक्षिका सनाढ्य की नियुक्ति 22 हजार रुपये मासिक वेतन पर की गई है। वहीं लॉरी रोड स्थित एलआईसी ग्राउंड पार्किंग स्थल की नीलामी में महेश बाबानी पुत्र राधाकृष्ण बाबानी द्वारा सर्वाधिक 3 लाख 78 हजार रुपये की बोली लगाई गई, जिसके चलते उन्हें पार्किंग ठेका प्रदान किया गया।बैठक में इसके अलावा भी छावनी क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अन्य प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *