अजमेर जिला परिषद वार्डों का प्रारूप जारी, 6 जनवरी तक आपत्तियां

अजमेर जिला परिषद वार्डों का प्रारूप जारी, 6 जनवरी तक आपत्तियां
Spread the love

अजमेर।जिला परिषद अजमेर के एकल सदस्य वार्डों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन का प्रारूप जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने जारी कर दिया है। यह प्रारूप राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 एवं पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के तहत तैयार किया गया है। प्रारूप 30 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया गया, जिस पर आमजन 6 जनवरी 2026 तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रारूप के प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के भीतर कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।यहाँ दर्ज करा सकते हैं आपत्तियांआपत्तियां संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार अथवा जिला कलक्टर, अजमेर के कार्यालय में लिखित रूप में प्रस्तुत की जा सकती हैं। उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि प्रारूप नोटिस को अपने कार्यालयों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराएं तथा निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों को जिला कलक्टर कार्यालय तक भिजवाना सुनिश्चित करें।कानूनी आधारयह प्रारूप राज्य सरकार की अधिसूचना क्रमांक एफ 15(36) पुनर्गठन/विधि/पंरा/2024/11 दिनांक 10 फरवरी 2025 एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर के पत्रांक एफ 15(43) पंरावी/विधि/वार्ड पुनर्गठन/2025/850 दिनांक 17 दिसंबर 2025 के आधार पर जारी किया गया है।अधिनियम की धारा 13(2), 14(2) एवं 98 तथा नियम 3 व 4 के अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के वार्डों के पुनर्गठन हेतु जिला कलक्टर अजमेर को अधिकृत किया गया है।प्रमुख वार्ड एवं ग्राम पंचायतेंप्रारूप के अनुसार जिला परिषद अजमेर के विभिन्न वार्डों में ग्राम पंचायतों का समावेश किया गया है—वार्ड संख्या 1 (अजमेर ग्रामीण) में बांसेली, कानस, खोरी, कडैल, गनाहेड़ा, होकरा व नांद पंचायतें शामिल हैं।वार्ड संख्या 2 (पीसागन) में पिचौलिया, भगवानपुरा, गोविंदगढ़, जसवंतपुरा, पगारा, कालेसरा, रामपुरा डाबला, डोडियाना व दांतड़ा पंचायतें सम्मिलित हैं।वार्ड संख्या 3 (पीसागन) में बुधवाड़ा, मकरेड़ा, केसरपुरा, मांगलियावास व अमरगढ़ पंचायतें जोड़ी गई हैं।वार्ड संख्या 4 (बड़ल्या व अजमेर ग्रामीण) में सराधना, भांवता, आम्बा मसीना, तबीजी, दौराई, डूमाडा, मायापुर, सोमनपुर, अजयसर व हटूण्डी पंचायतें शामिल हैं।वार्ड संख्या 5 (अजमेर ग्रामीण व पीसागन) में गगवाना, गेगल, अरड़का, कायमपुरा, उंटड़ा, बबायचा, शिवपुरा, केसरपुरा मेवाड़िया व करनोस पंचायतें सम्मिलित की गई हैं।वार्ड संख्या 6 (पीसागन) में गोला, जेठाना, लामाना व लीडी पंचायतें शामिल हैं।इसके अतिरिक्त श्रीनगर, भिनाय, सरवाड़, केकड़ी, सावर, अरांई, सिलोरा, बड़ल्या एवं अजमेर ग्रामीण पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली दर्जनों ग्राम पंचायतों को भी विभिन्न वार्डों में समायोजित किया गया है। इनमें भटसूरी, अलीपुरा, नागेलाव, पृथ्वीराज खेड़ा, बनेवड़ा, भीमपुरा, बिठूर, भवानीखेड़ा, राजगढ़, चैनपुरा, झडवासा, न्यारा, बाघसूरी, देवपुरा, कुम्हारिया, बान्दनवाड़ा, करांटी, खेडी, पडांगा, राताकोट, सिंगावल, हियालिया, सांपला, जड़ाना, सातोलाव, ताजपुरा, सराना, शेरगढ़, कादेडा, निमोद, आमली, पिपलाज, मनोहरपुरा, बोराड़ा, तिलोनिया, बान्दरसिन्दरी, सिलोरा, सुरसुरा, खातौली, रूपनगढ़, नवां, जाजोता, बड़गांव, नारेली, तिलोरा, कायड़, माकड़वाली सहित अनेक पंचायतें शामिल हैं।कुल जनसंख्या व आगे की प्रक्रियाप्रारूप में प्रत्येक एकल सदस्य वार्ड की जनसंख्या दर्शाई गई है। सभी वार्डों की कुल सम्मिलित जनसंख्या 11 लाख 26 हजार 872 दर्ज की गई है।आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात अंतिम वार्ड सीमांकन प्रकाशित किया जाएगा, जो आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों का आधार बनेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *