पंचायत समिति एवं जिला परिषद वार्डों के प्रारूप प्रकाशित

Spread the love

पंचायत समिति एवं जिला परिषद वार्डों के प्रारूप प्रकाशित
अजमेर, 31 दिसम्बर। जिले की पंचायत राज संस्थाओं जिला परिषद एवं पंचायत समिति के वार्डों का पुर्नगठन, पुर्नसीमांकन एवं पुर्ननिर्धारण कर प्रारूप मंगलवार 30 दिसम्बर को प्रकाशित किए गए है। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि प्रारूप कार्यालयों की नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए गए है। इस सम्बन्ध में जन साधारण से आगामी 6 जनवरी 2026 तक आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियां जिला परिषद वार्डों के सम्बन्ध में जिला कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी अथवा तहसीलदार कार्यालय में तथा पंचायत समिति वार्डों के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अथवा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *